इंदौर के इंजीनियर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के इंजीनियर कॉलेज में पढ़ने वाली खरगोन की एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है पुलिस को गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर एक छात्रा ने फांसी लगा ली है वहीं मौके पर जब पुलिस अधिकारी पहुंचे तो उन्हें सुसाइड नोट मिला है लेकिन पुलिस अभी इस बारे में जानकारी नहीं दे रही है वहीं छात्रा बी ई के पहले सेमेस्टर मे पांच विषयों में फेल हो गई थी.. वहीं छात्रा का फोन भी पुलिस ने जप्त किया है..

थाना प्रभारी कमलेश शर्मा के अनुसार खरगोन की रहने वाली छात्रा दीप्ति मंडलोई द्वारा गुरुवार दोपहर को हॉस्टल के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की जहां पुलिस को जानकारी मिली पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां पर छात्रा की डायरी में सुसाइड नोट भी लिखा हुआ है वहीं छात्रा 12 वी में हिंदी मीडियम में पढ़ने वाले थी और अचानक से एडमिशन के बाद उसे पढ़ाई में शायद तक काफी दिक्कतें आ रही थी… पहले सेमेस्टर में छात्रा को 5 विषयों में असफलता हासिल हुई थी और उसका यह भी कारण हो सकता है वहीं छात्रा का मोबाइल पुलिस द्वारा जप्त किया गया है और परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई है

Exit mobile version