मध्यप्रदेश में एड्वोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। आज शुजालपुर में अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों द्वारा एसडीएम सत्येन्द्र सिंह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एड्वोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें बड़ी संख्या में शुजालपुर अभिभाषक संघ के अधिवक्तागण मौजूद रहें। गौरतलब है कि वर्तमान समय में अभिभाषकों की सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश में कोई अधिनियम लागू नहीं है। अभिभाषक संघ सन 2006 से इस एक्ट को लागू करने की मांग करता आ रहा है। वहीं सरकार भी कितनी ही बार इसे लागू करने की घोषणा तो कर चुकी हैं परंतु अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है।
