Acropolis Institute of Technology and Research के स्टूडेंट्स के लिए भी लगी, साइबर क्राइम और अवेयरनेस की क्लास।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में दिनांक 26.09.23 को अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर ने पुलिस टीम के साथ Acropolis Institute of Technology and Research इंदौर में पहुंचकर, स्टूडेंट्स को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

सायबर अवेयरनेस के तहत Acropolis Institute of Technology and Research में आयोजित कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया ने, अपनी 164 वीं कार्यशाला में CS and IT डिपार्टमेंट के करीब 300 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीकों को बताते हुए, उन्हें पुलिस के पास आने वाली साइबर अपराधों की शिकायतों की केस स्टडी के आधार पर, विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों की जानकारी दी।

उन्होंने सभी स्टूडेंट से कहा कि आप सभी तो इस नई तकनीकी दुनिया में ही अपना करियर बना रहे हो तो आप लोगों का जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है तभी आप दूसरों को भी इन खतरों से बचा पाएंगे।

इस अवसर पर संस्थान के स्टूडेंटस, सहित स्टाफ भी उपस्थित रहा, जिन्होनें भी साइबर सुरक्षा संबंधी बारिकियों को जाना।

- Advertisement -
Exit mobile version