शादी वाले घर में उत्पात, बदमाश ने भाई-बहन को मारे चाकू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आरोपित नशे की हालत में पहुंचा और लोगों को गालियां देना लगा। उसे समझाने गए भाई-बहन पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दर्ज किया केस।

चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने शादी वाले घर में उत्पात मचाया। नशे में लोगों को गालियां दीं और भाई-बहन पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।घटना धार रोड स्थित राजकुमार बांक नगर के सामने की है। पुलिस ने 24 वर्षीय शेख हारून की शिकायत पर आरोपित फिरोज के खिलाफ केस दर्ज किया है। हारून के घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। आरोपित नशे की अवस्था में पहुंचा और घर के बाहर लोगों को गालियां देने लगा। हारून की बहन जुलेखा ने उसे समझाया तो चाकू से हमला कर दिया। हारून द्वारा बीचबचाव करने पर उसे भी घायल कर दिया

Exit mobile version