शादी के फेरे लेने गए युवक- युवती ने खाया जहर युवक की मौत युवती गंभीर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कनाडिया थाना क्षेत्र में आर्य समाज में शादी करने गए युवक युवती द्वारा शादी के बाद जहर खा लिया गया युवक ओला कंपनी में मैनेजर है। मंगलवार को दोनों ही आर्य समाज में शादी करने गए थे लेकिन किसी विवाद के बाद दोनों ने जहर खा लिया जहर खाने के बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन युवक की मौत हो गई और युवती गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई है लेकिन सल्फास खाने के कारण युवती की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मृतक के मौसा जी गणेश अहिरवार का आरोप था कि ओला कंपनी में काम करने वाला मृतक दीपक अहिरवार की 15 महीने पहले निशा नामक युवती से सगाई हुई थी जहां पर निशा कई बार दीपक से प्रत्येक महीने ₹50000 और कभी-कभी नए-नए चीजों की डिमांड करती थी। जहां पर दीपक ने निशा को कई बार समझाया कि जब तक वह अपना कैरियर नहीं बना लेता है वह उससे शादी नहीं कर सकता है लेकिन युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाया जा रहा था वहीं मंगलवार को दोनों ही अहिरखेड़ी स्थित आर्य समाज मंदिर में गए और शादी कर रहे थे इसी दौरान युवक ने जहर खा लिया और युवती ने भी जहर खा लिया जहां युवक की मौत हो जाने के बाद परिवार वाले युवती पर इस मौत का आरोप लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां युवती की हालत भी गंभीर बताई जा रही

जांच अधिकारी रिजवान खान का कहना था कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि दीपक अहिरवार और निशा नामक युवती आर्य समाज में शादी कर रहे थे इसी दौरान दोनों ने जहर खा लिया वहीं पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर परिवार के बयान लिए जा रहे हैं।

Exit mobile version