शादी का झांसा देकर कई बार बनाए शारीरिक संबंध पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शादी का झांसा देकर युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया और शादी करने से इनकार कर दिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार मूसाखेड़ी में रहने वाली 26 वर्षीय पीड़िता ने युवक के नाम की रिपोर्ट पर आरोपी विजय शितोले निवासी मूसाखेड़ी के खिलाफ धारा 376 342 और 506 का प्रकरण दर्ज किया है । पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए । पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो विजय ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर घटना की जानकारी परिजन या पुलिस को दी तो जान से मार दूंगा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Exit mobile version