बदमाशों के हौसले बुलंद एक ही दिन में दो अलग जगह वारदात, तिलक नगर और लसूडिया में बर्तन चमकाने के नाम पर वारदात, शहर में कुल 4 वारदात के बाद भी खुले घूम रहे हैं आरोपी
बर्तन चमकाने के बहाने इंदौर में लूट की तीसरी घटना, पहले जुनी इंदौर और अन्नपूर्णा अब लसूडिया और तिलक नगर थाना क्षेत्र में में भी दिया आरोपीयों ने वारदात को अंजाम
इंदौर में आरोपियों के हौसले लगातार बुलंद हो गए हैं, कुछ समय पूर्व घर में बर्तन व गहने चमकाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी खुलेआम शहर में घूम रहे हैं जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में 85 ग्राम सोने पर आरोपियों ने हाथ साफ किया था। जिसके बाद अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में भी लगभग 25 ग्राम सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर के आरोपी फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस कमिश्नर द्वारा दो आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए एडवाइजरी जारी की थी, और शहर वासियों से अपील की थी कि दोनों ही संदिग्ध की जानकारी तुरंत नजदीक पुलिस थाने में दे ।
घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है जब लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने वाली उषा बाई गंगराड़े निवासी स्कीम नंबर 136 अपने घर के बाहर नगर निगम की गाड़ी में कचरा डालने बाहर आई थी तभी दो अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर पहुंचे और महिला से बर्तन चमकाने और आभूषण चमकाने का पाउडर देने की बात करने लगे महिला ने दोनों आरोपियों से कहा कि घर पर कोई नहीं है तो बाद में आना दोनों ही आरोपियों द्वारा महिला को धक्का देकर उसके गले का मंगलसूत्र छीन कर दोनों ही आरोपी भाग खड़े हुए।
यह शहर में चौथी घटना है जब बर्तन बस आभूषण चमकाने के नाम पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है
बुधवार दोपहर को लसूड़िया थाना क्षेत्र में आरोपियों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है।
