इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दो पड़ोसियों का शराब पीने के दौरान मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था विवाद इतना बड़ा था कि युवक ने आरोपी के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी आरोपी ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के नूरी नगर का है यहां के रहने वाले मनोज पाल और उसका पड़ोसी टीपू पठान दोनों साथ में बैठकर शराब पी रहे थे उसी दौरान दोनों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था विवाद इतना बड़ा था कि दोनों के बीच मारपीट हुई थी जिसकी शिकायत मनोज पाल द्वारा थाने पर दर्ज करा दी गई थी रिपोर्ट लिखने पर आरोपी टीपू पठान द्वारा मनोज से फिर से विवाद किया गया और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ है फिलहाल फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने 307 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है
