इंदौर शहर में आए दिन राहगीरों के साथ चैन और मोबाइल स्नेचिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है ऐसा ही एक मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां दंपत्ति के साथ चाणक्यपुरी ब्रिज पर स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था, अन्नपूर्णा थाना पुलिस के द्वारा कठोरतम कार्रवाई नहीं होने के कारण दंपत्ति पहुंचे पुलिस जनसुनवाई पलासिया।
विओ – दरसअल पूरी घटना चाणक्यपुरी ब्रिज से आ रहे दंपत्ति अपने घर की ओर जा रहे थे तभी ब्रिज के ऊपर से तीन बाइक सवार आए और उन्होंने दंपत्ति को रोका महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने की कोशिश की थी जिसमें आरोपी सफल नहीं हो पाए और दंपत्ति ने राहगीरों की मदद से लुटेरों का पीछा कर एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था मगर अन्नपूर्णा पुलिस ने रात में ही आरोपी को बिना जांच किये छोड़ दिया था।
वही फरियादी रुपाली सार्थक सोनी ने बताया कि चाणक्यपुरी ब्रिज आते समय 2 लोग हमारे पीछे आए और हाथापाई करते हुए चेन खींचने की कोशिश की जब हम उन्हें पकड़ने गए तो बाकी के लोग भाग गए थे और एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले गए थे पुलिस ने स्नैचिंग की धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया इसकी शिकायत के लिए मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे हैं। वही पुलिस अधिकारी ने पूरे मामले को सुनने के बाद थाना प्रभारी से बात कर जांच के आदेश दिए हैं जिसजे बाद पूरे मामले की जांच एसीपी बीपीएस परिहार ने अपने हाथों में लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जाएंगे उसके आधार पर दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी ।
