शराब के रुपए नहीं देने पर की मारपीट आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं जो राह चलते लोगों से शराब पीने के लिए रुपए ग की मांग कर रहे हैं और नहीं देने पर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं ऐसा ही मामला गांधीनगर क्षेत्र में सामने आया था फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के रहने वाले फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने घर की ओर जा रहा था उसी दौरान बदमाश द्वारा उसे रोका गया और शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की और चाकू मारकर घायल कर दिया था पूरा मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिस पर वैधानिक कार्यवाही कर जेल दाखिल करवा दिया है

Exit mobile version