बाणगंगा थाना स्टाफ को डॉक्टरों द्वारा दी गई सीपीआर ट्रेंनिंग थाना स्टाफ रहा मौजूद।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार ह्र्दयघात से मौत के मामले बढ़ रहे है ह्रदयघात आते ही उसे सीपीआर दी जाये तो मौत होने की संभावना काफी कम हो जाती है उसी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया कि इंदौर के समस्त थाना पर डॉक्टरों द्वारा पुलिसकर्मियों को सीपीआर ट्रेनिंग दी जाए बाणगंगा में आज विशेष प्रशिक्षण पुलिस कर्मियों को दिया गया

दरअसल पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया था जिसमें इंदौर के समस्त थानों पर पुलिसकर्मियों को सीपीआर ट्रेनिग दी जाए उसी के चलते आज बाणगंगा थाने पर विशेष प्रशिक्षण शिवीर लगाया गया जिसमें ट्रेनिंग दी गई की किसी को अचानक ह्रदयघात होता है तो किस तरह से चेस्ट पम्प किया जाए प्रशिक्षण अरविंदो अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दिया गया इस दौरान बाणगंगा थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा

Exit mobile version