विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 3 में मकर संक्रांति पर मनाया पतंग महोत्सव

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा क्षेत्र मे प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नेहरू स्टेडियम में पतंग-महोत्सव का आयोजन कर पर्व को उमंग व उत्साह से अपनी विधानसभा के प्रियजनों के साथ मनाया व मौजूद सभी सम्माननीय को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए पारंपरिक भारतीय खेलो गिल्ली डंडा, सितोलिया के साथ ही फुटबाल,क्रिकेट आदि का आनंद लिया,साथ ही पतंग बाजी, रस्सी खीच प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगिता करवाई।कार्यक्रम में पूज्नीय माताजी श्रीमती आशा कैलाश विजयवर्गीय जी का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम मे विधानसभा के भाजपा के सभी पार्षदगण,पदाधिकारीगण,सम्माननीय पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।आयोजन मे कराई गई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को श्रीमती आशा कैलाश विजयवर्गीय जी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

Exit mobile version