संत शिरोमणि सेवालाल महाराज शिवा बाबा के 284 वा जन्मोत्सव के आयोजन हेतु बंजारा समाज की बैठक रामदेव बाबा मंदिर ग्राम सतवाडा जिला खरगोन में आयोजित की गई
जिसमें समाजजनों के प्रमुख उपस्थित हुए ग्राम गोदरी जिला जामनेर महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले बंजारा कुंभ में प्रत्येक ग्राम से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने हेतु निर्णय लिया गया। साथ ही संत सेवालाल जन्मोत्सव का आयोजन अनाज मंडी खरगोन में 15 फरवरी 2023 के आयोजन हेतु समाज प्रमुख और टांडा प्रमुखों द्वारा मुकेश राठौर कसारपुरा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया कोषाध्यक्ष राजेश नायक ओझरा सचिव मंसाराम नायक पाडलिया उपाध्यक्ष उत्तम पवार झिरन्या को मनोनीत किया गया ।बैठक में 120 टांडा के टांडा प्रमुख और वरिष्ठ समाज जन उपस्थित रहे।
