विधानसभा 1 के वार्ड 16 व 17 के रहवासियों ने किया निगम के जोनल कार्यालय का घेराव

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर । कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि नगर निगम के द्वारा 2 वार्ड में नए नल कनेक्शन के लिए अलग-अलग राशि की वसूली की जा रही है । इसमें 1 वार्ड में प्रति कनेक्शन ₹3500 ज्यादा वसूल किए जा रहे हैं । इसके विरोध में मेने आज आमजन के साथ निगम के जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन कर झोनल कार्यालय का घेराव किया ।

शुक्ला ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 16 और वार्ड क्रमांक 17 में नगर निगम के द्वारा नागरिकों को नया नल कनेक्शन देने का काम किया जा रहा है । इसमें वार्ड 17 में नए नल कनेक्शन के ₹ 5500 लिए जा रहे है, जबकि वार्ड 16 में नए नए कनेक्शन के ₹ 9000 वसूल किए जा रहे हैं । नियम के अनुसार तो हर वार्ड में नल कनेक्शन की राशि एक समान होना चाहिए । यह जो गड़बड़ी हो रही है । इसके चलते हुए नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । नागरिकों से जबरन राशि की वसूली करने का दबाव बनाया जा रहा है ।

शुक्ला ने कहा कि इस गड़बड़ी के मामले को लेकर आज सुबह नगर निगम के किला मैदान जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव किया गया ।

Exit mobile version