इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से मोबाइल लूट का प्रयास करने की घटना सामने आई है जिसमें महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां एक पीड़िता सर्विस रोड से जा रही थी तभी पीछे से अज्ञात बदमाशों द्वारा पीड़िता का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया हालांकि मोबाइल बदमाशों द्वारा नहीं ले जाया गया जहां बदमाश बिना मोबाइल चोरी किए बगैर ही भाग निकले जिसके बाद पीड़िता घबराकर थाने पहुंची और सारी बात थाने के वरिष्ठ अधिकारी को बताई जिसके बाद थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई वहीं पुलिस सर्विस रोड के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है पुलिस शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार करेगी
