विधानसभा 1 के भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गी ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधा, जहा विजयवर्गी ने कहा कि कांग्रेस को हार का डर सता रहा है।

उन्होंने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि वह एक और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। दिग्विजय सिंह कहते हैं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में ईवीएम से चुनाव हो रहे हैं। भारत की तुलना भाव पाकिस्तान से और बांग्लादेश से कर रहे हैं। कैलाश विजयवर्गी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने हार स्वीकार ली है और इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार प्रदेश में काबिज हो रही है। विजयवर्गीय आगे बोले की मैं पूछना चाहता हूं कि, स्टारलीन का बेटा सनातन को खत्म करने की बात करता है, ऐसा क्यों कहा गया और उसी वक्त कांग्रेस के अध्यक्ष के बेटे ने उनका समर्थन किया। कांग्रेस को इस बात को स्पष्ट करना चाहिए कि वह सनातन धर्म को लेकर क्या चाहती है। वही कमलनाथ को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने एक बयान दिया, जिसमें कहा कि राम मंदिर सबका है, भगवान राम सबके हैं, इसको लेकर विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए कहा कि जब एक खिलाफ हलफनामा दिया गया था, वकीलों की फौज खड़ी थी की राम काल्पनिक है उसे वक्त कमलनाथ क्यों नहीं बोल उन्होंने कहा कि आप राम-राम जपते रहें आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना में करता हूं कमलनाथ जी। वहीं राहुल गांधी के कैरेक्टर को लेकर उन्होंने उन्हें अभिनेता करार दिया और कहा कि वह चुनावी माहौल में कभी जानू पहनते हैं तो कभी पूजा पाठ करते दिखाई देते हैं किंतु उन्हें आरती उतारना नहीं आती चरणामृत लेते हैं तो इधर-उधर देखते हैं। उन्होंने कहा कि नेता और अभिनेता में अंतर है प्रियंका गांधी के इंदौर दौरे कर भी कैलाश जी ने निशाना साधा और कहा कि प्रियंका जी मतदाताओं को आंख मारती है, फ्लाइंग किस देती है यह उनके संस्कार है, वही मोदी जी के संस्कार अलग है। इसी तरह विभिन्न तरह के सवालों के जवाब भी कैलाश विजयवर्गी ने मीडिया के सामने दिए और कहा कि वह तो चुनाव जीत ही रहे हैं। बल्कि दो तिहाई बहुमत से बीजेपी की सरकार प्रदेश में बनेगी।

Exit mobile version