इंदौर शहर में लगातार धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का सामने आया है विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फरियादी से हजारों रुपए की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का जहां फरियादी प्रेमचंद्र जो कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के करोल बाग में रहता है वही फरियादी की पहचान राकेश कुमार नामक युवक से हुई थी फरियादी ने राकेश से फोन पर बात की थी जिसके बाद दोस्ती बड़ी वही दोस्ती के बाद राकेश ने फरियादी को झांसे में लिया कि मैं विदेश में नौकरी दिलाने का काम करता हूं वीजा बनाने का काम करता हूं और मेरी वीजा कार्यालय में बहुत बड़ी सेटिंग है जिसके बाद फरियादी बदमाश के झांसे में आ गया और 45 हजार ₹ और पासपोर्ट दे दिया जिसके बाद बदमाश पासपोर्ट और रुपए लेकर फरार हो गया फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी
