इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र मे सुने मकान को चोरो ने निशान बनाते हुए नकदी और जेवरात पर किया हाथ साफ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में लगातार चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां बदमाशों ने सूने मकान को देख निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए हैं फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

दरअसल पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र क्षेत्र के लेक पैलेस कॉलोनी का है लेक पैलेस कॉलोनी में रहने वाले फरियादी रामदास ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि मेरी पत्नी मायके गई हुई थी और मैं मेरे निजी काम से बाहर गया हुआ था जब मैंने घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ था वही सभी फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कोई अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोड़कर प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं 20 हजार ₹ नगद लेकर बदमाश फरार हो गया है फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दी है पुलिस का कहना है जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा

Exit mobile version