विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी हैदराबाद के आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में लगातार धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहा है इसी कड़ी में इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर हैदराबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने इंदौर के रहने वाले युवक से लाखों रुपए ऐंठ लिए थे इस पूरे ही मामले में तुकोगंज पुलिस ने हैदराबाद के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक फरियादी ने पिछले दिनों हैदराबाद की कंपनी के बारे में इस बात की जानकारी दी थी कि हैदराबाद के रहने वाले मधु ने उसे यूरोप के माल्टा में एक अच्छी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपए किस्तों में ले लिए हैं लेकिन अभी तक उसे किसी भी कंपनी से ऑफर लेटर नहीं आया है साथ ही जिस व्यक्ति के अकाउंट में उसने रुपए ट्रांसफर किए हैं वह भी फोन नहीं उठा रहा है फिलहाल तुकोगंज पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की और जांच पड़ताल करने के बाद तुकोगंज पुलिस ने हैदराबाद के रहने वाले मधु को गिरफ्तार किया है वहीं तुकोगंज पुलिस लगातार पकड़े गए आरोपों से पूछताछ करने में जुटी हुई है वहीं पुलिस को अनुमान है कि आरोपी के द्वारा एक गैंग संचालित की जाती है और वह इसी तरह से लोगों को विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा है फिलहाल आने वाले दिनों में कई और शिकायतकर्ता भी थाने पर पहुंच सकते हैं फिलहाल पकड़े गए आरोपों से पूछताछ की जा रही है कि उसके गिरोह में और कितने लोग हैं और वह किस तरह से लोगों को ठगते है।

Exit mobile version