विजयनगर थाना क्षेत्र में हुई लूट का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार लूट के पांच मोबाइल बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से लूटे गए पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं जिसके चलते वह लूट की वारदात को अंजाम देते थे

जानकारी देते हुए डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले दिनों विजयनगर थाना क्षेत्र में दो मोबाइल लूट की वारदात सामने आई थी जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी एक परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और दो आरोपी बाणगंगा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं पकड़े गए आरोपियों में विशेष धुरियां सिकंदर अहिरवार और हर्ष सुनहरे है पकड़े गए आरोपी नशे के आदी है जिसके चलते ही है लूट की वारदात को अंजाम देते थे इन्होंने विजयनगर क्षेत्र में दो मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था वहीं तीन लूट की घटना को अंजाम अलग-अलग थाना क्षेत्र में दिया था फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है

Exit mobile version