बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को बुधवार शाम गोली मार दी बताया जा रहा है कि बदमाशों से प्रॉपर्टी ब्रोकर का कोई पुराना विवाद था, जिस कारण से उन्होंने यह घटना को अंजाम दिया है जानकारी लगने के बाद बाणगंगा पुलिस अस्पताल मौके पर पहुंची और घायल को अरविंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं प्रॉपर्टी ब्रोकर को कमर के नीचे गोली लगी, फिलहाल, घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
बाणगंगा थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि हीरानगर का रहने वाला विकास चौकसे बाणगंगा कालिंदी गोल्ड किसी निजी काम से गए थे। जहां पर एमेरल्ड सिटी के समीप इलाके में रहने वाले सुमेर व महेन्द्र द्विवेदी से विकास का कोई पुराना विवाद चल रहा था। इस पर दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए। घटना के समय विकास अकेले था। इसके बाद सुमेर द्विवेदी ने विकास पर ताबड़तोड़ दो फायर कर दिए। जिसमें एक गोली विकास के कमर में जा लगी। वहीं दूसरी गोली उसके जांघ में जा लगी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और विकास को अरविंदोअस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बदमाशों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, घायल विकास प्रॉपर्टी का काम करता है और सुमेर से उसका साथी महेंद्र के
