इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने पुलिसकर्मी से आहत होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी पूरे मामले में परिजन ने थाने पर शव रखकर प्रदर्शन भी किया था वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए दोषी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है
गौरतलब है कि द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहन पाल जो कि विकलांग है जिसके साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी हुई थी उसी की शिकायत लेकर वह पहले जनसुनवाई में पहुंचा था जहां से उसे द्वारकापुरी आने पहुंचा दिया था लेकिन वहां पर एक सब इंस्पेक्टर आमोद उईके द्वारा उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और उसे वहां से भगा दिया था जिसके बाद मोहन पाल नामक युवक ने मोबाइल पर अपने पिता को पूरी मैसेज के माध्यम से जानकारी दी और फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था पुरी घटना में दोषी पुलिसकर्मी सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है वही पूरे मामले की जांच की जा रही है
वही ड्यूटी अधिकारी द्वारा भी अपने कर्तव्यों का निर्वाहन नहीं करने पर उनकी भी जांच की जा रही है वही जो नाटक द्वारा शिकायत थी उस पर भी जांच शुरू कर दी है और जांच पूरी होते ही पूरे मामले पर एफ आई आर भी दर्ज की जाएगी
