जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक के बाद एक सीरियल चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के दो सदस्य पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए बदमाशों पर एक दर्जन से भी अधिक अपराध दर्ज निगरानी बदमाश होने के बावजूद पुलिस को चकमा देकर कर रहे थे लूटपाट आरोपियों से दो सोने की और एक चांदी की चेन बरामद।
दरअसल जुनी इंदौर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई एक के बाद एक सीरियल चैन स्नैचिंग के मामले में पुलिस को सफलता हासिल हुई है पुलिस ने द्वारकापुरी इलाके में रहने वाले 2 बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है पकड़े गए बदमाशों के ऊपर एक दर्जन से भी अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज है पकड़े गए आरोपी रोशन कंजर और महादेव उर्फ माधव को गिरफ्तार किया है आरोपियों से दो सोने की सोने की और एक चांदी की चेन बरामद की है दोनों ही शातिर आरोपी है और निगरानी बदमाश होने के बावजूद पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर शहर में घटनाओं को अंजाम दे रहे थे दोनों ही बदमाश नशे के आदी है। पुलिस बदमाशों से अन्य और भी घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है
