वाट्सएप के चक्कर में ठगाए, खाते से निकले 70 हजार रुपये

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

वाट्सएप एप चालू करने के लिए मांगी थी मदद, फर्जी कस्टर केयर अफसर ने ओटीपी नंबर लेकर निकाले रुपये।
फर्जी कस्टमर केयर अफसर ने धनंजय मालवीय से 70 हजार रुपये ठग लिए। धनंजय ने वाट्सएप एप चालू करने के लिए मदद मांगी थी। विजय नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, विजयश्री नगर निवासी धनंजय पुत्र अनिल मालवीय ने इंटरनेट पर वाट्सएप हेल्प लाइन के नंबर निकाले थे। कॉल करने पर आरोपित ने स्वयं को कस्टमर केयर अधिकारी बताया और कहा कि तकनीकी गड़बड़ी हुई है। उसने वाट्सएप चालू करने का बोला और कहा कि मोबाइल पर ओटीपी नंबर आएगा। जैसे ही धनंजय ने ओटीपी नंबर फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी को बताए खाते से दो बार में 70 हजार रुपये निकल गए।

Exit mobile version