वाकर पर घूम रही आठ माह की बच्ची गर्म पानी की तपेली में गिरी, मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में आठ माह की बच्ची कियारा की जलने से मौत हो गई। वह वाकर पर चल रही थी। अचानक वाकर दहलीज से टकरा गया। इसके बाद कियारा गर्म पानी से भरी तपेली में गिर गई। छोटी ग्वालटोली पुलिस के मुताबिक, घटना 14 मई की की है। मां रिबिका खाना बना रही थी। उसने बच्ची को वाकर पर बैठाया और खेलने के लिए छोड़ दिया। कियारा वाकर (Walker) पर चलते हुए दूसरे कमरे में चली गई। वहां दहलीज से टकराकर नीचे गिर गई। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version