इंदौर। चोरी की शंका में गिरफ्तार एक युवक ने बुधवार को थाने में आत्महत्या की कोशिश की। तबीयत खराब होने पर पुलिसकर्मी उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए। युवक को छोटी ग्वालटोली पुलिस ने चाइनीज चाकू के साथ पकड़ा था। बहन खुशबू के मुताबिक, उसका भाई आदित्य भूरिया शाम करीब 5 बजे घर आ रहा था। सिपाही कुलदीप, कैलाश और दिनेश ने उसे पकड़ लिया। रात में उसने थाना में ही थिनर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर सिपाही अस्पताल ले गए और स्वजन को बुलाया।
