जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई व्यापारी सचिन शर्मा की हत्या कांड के मामले में पुलिस ने अब एक्शन लेते हुए हत्या में शामिल दो आरोपी मोहसिन और अल्फेज के मकानों को तोड़ने की कार्यवाही गुरुवार दोपहर को की है
दरसल इंदौर पुलिस ने निगम के साथ मिलकर हत्या में शामिल बदमाशों के अवैध अतिक्रमण पर एक बार फिर बुलडोजर चला गया है जहां लिस्टेड बदमाश मोहसिन और अल्फेज दुकानों और मकानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को जमींदोज किया गया बदमाशों के आर्थिक कमर तोड़ने के लिए पुलिस अब बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को खत्म करेगी जहां नगर निगम जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी बदमाशों से अवैध अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई को लेकर एडीएम और पुलिस अधिकारि मौके पर मौजूद रहे है
