लोकमाता की पुण्यतिथि पर ढोल-ढमाके के साथ निकली पालकी यात्रा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में देवी अहिल्याबाई की 228वीं पुण्यतिथि बुधवार को परंपरागत तरीक़े से मनाई गयी इस मौके पर इंदौर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए है शाम को पालकी यात्रा भी निकाली गयी पालकी यात्रा में देवी अहिल्या के साथ होलकर स्टेट के 14 राजा और अहिल्या सेना भी शामिल हुई पालकी यात्रा में घोड़े पर सवार अहिल्या माता के वेश में कई युवती और महिलाएं शामिल हुई हर कोई माता के दर्शन और उन्हें कुमकुम को लगाने के लिए उत्सुक दिखा पालकी यात्रा में शामिल अखाड़ों के उस्ताद अपने शिष्यों के साथ करतब दिखाते हुए चल रहे थे साथ ही पालकी यात्रा में भजन मंडलियां भी शामिल होकर भजन गाते हुए चल रही थी विभिन्न मंचों से पालकी यात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा था गांधी हाल से शुरू हुई पालकी यात्रा एमजी रोड होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची गोपाल मंदिर में देवी अहिल्या बाई की पूजा अर्चना की गई ओर प्रसाद वितरण के साथ इस भव्य पालकी यात्रा का समापन हुआ पालकी यात्रा के स्वागत के लिए गुर्जर समाज द्वारा भी भव्य मंच लगाकर पालकी यात्रा का स्वागत किया गया समाज के लोकेंद्र गुर्जर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनके द्वारा मंच लगाकर माता अहिल्या की पालकी यात्रा का स्वागत किया जा रहा है वही नेपाली संस्कृति परिषद के लोग अपनी परंपरागत वेशभूषा में इस पालकी यात्रा में शामिल हुए इसके साथ ही दिनेश गुरु व्यायामशाला का अखाड़ा भी पालकी यात्रा में शामिल हुआ जहाँ अखाड़े के उस्तादों द्वारा करतब दिखाए गए वही बोहरा समाज द्वारा भी मंच लगाकर पालकी यात्रा का स्वागत किया गया

Exit mobile version