जिस प्रकार सावधानी रख केवीटी और प्लॉक से करते हैं दांतों की सुरक्षा, इसी प्रकार सावधानी और जागरूकता करेगीं, डिजिटल लाइफ में साइबर अपराधों से रक्षा।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

◆ एडिशनल डीसीपी क्राइम ने डेंटल कॉलेज के डेंटिस्ट को दिए, साइबर क्राइम से बचने के टिप्स।

इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में दिनांक 14.09.23 को अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर, कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल राऊ इंदौर में पहुंचे।

सायबर अवेयरनेस के तहत कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल राऊ में आयोजित कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया ने, अपनी 156 वीं कार्यशाला में करीब 300 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीकों को बताते हुए, सभी डेंटिस्ट से कहा कि दांतों को स्वस्थ रखने के लिए जिस प्रकार सावधानी रख केवीटी और प्लॉक से करते हैं दांतों का बचाव, उसी प्रकार सावधानी और जागरूकता रख हम अपनी डिजिटल लाइफ में साइबर अपराधों से बचाव कर सकते हैं।
अतः मोबाइल इंटरनेट आदि का उपयोग करने के समय पूर्ण सावधानी रखें और अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से शेयर ना करें।
इस अवसर पर संस्थान के स्टूडेंटस, सहित स्टाफ भी उपस्थित रहा, जिन्होनें भी साइबर सुरक्षा की इन महत्वपूर्ण सावधानियां को जाना।

Exit mobile version