बीते कुछ महीने पहले धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली बुक के स्टूडेंट को पढ़ाई जाने को लेकर स्कूल ऑफ़ लॉ कॉलेज इंदौर सुर्ख़ियों में आया था। उसके बाद एक बार फिर लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स ने एच.ओ.डी.प्रोफेसर के अभद्र व्यवहार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कुलपति से लिखित शिकायत की….
-स्कूल ऑफ लॉ कॉलेज की एचओडी अर्चना रांका द्वारा अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स के साथ पिछले 3 सालों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है तो वहीं अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स को अटेंडेंस के लिए परेशान किया जा रहा है।जिसके चलते हुए वह अपनी इंटर्नशिप नहीं कर पा रहा है और वही इंटर्नशिप करने के लिए जब उन्हें छुट्टी हेतु आवेदन दिया जाता है तो वह उसमें हस्ताक्षर करने से भी मना कर देती है। इसलिए हमें प्रतिदिन कॉलेज में आपके अटेंडेंस भरनी पड़ती है और ऐसा न करने पर हमें डी-बार करने की धमकी मेडम के द्वारा दी जाती है।इसलिए हम चाहते हैं कि मैडम को निष्कासित किया जाए…
एचओडी मैडम के द्वारा पिछले 3 वर्षों से हमें परेशान किया जा रहा है। यहां तक कि हमारे साथ अभद्र टिप्पणियां की जाती है और जिन शब्दों का हमारे साथ प्रयोग किया जाता है उन्हें बोल पाना भी शर्म की बात है। कॉलेज में एक भी परमानेंट फैकेल्टी नहीं है, जिनसे हम अपनी समस्याएं बता सके। कॉलेज में जितने भी फैकल्टी है,वह सभी ही विजिटर फैकेल्टी है। इसी का फायदा उठाते हुए एचओडी मैडम हमारे साथ अभद्र व्यवहार करती हैं।इसलिए अब हम चाहते हैं कि मैडम को तुरंत निष्कासित किया जाए….
होली को लेकर हम शनिवार को कॉलेज विजिट पर गए थे।वही हमें पता चला था कि कुछ बच्चे धरना कर रहे हैं उनकी शिकायत थी,कि एचओडी मैडम के द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है।लेकिन जब मैंने शिकायतों को देखा तो मुझे ऐसा लगा कि कोई भी टीचर बच्चों को अनुशासन में रखने के लिए यह सब करते है।लेकिन अब बच्चों की लिखित शिकायत हमें मिली है जिस पर हम विचार करेंगे। वही जरूरी हुआ तो एक जांच कमेटी भी नियुक्त की जाएगी..
गौरतलब है कि बीते महीने लॉ कॉलेज में बुक कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर भंवरकुआ थाने में प्राचार्य सहित प्रोफ़ेसर पर मामला दर्ज करवाया गया था तो वही एक बार फिर स्टूडेंट्स ने कॉलेज की एचओडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं…..


