सोशल मिडिया पर कमेंट्स को लेकर विवाद घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत दो आरोपी हिरासत में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना क्षेत्र में चाकूबाजी में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गई । मृतक मुंबई का रहने वाला था और इंदौर आया था जहाँ सोशल मीडिया पर कमेंट्स को लेकर हुए विवाद के बाद उस पर खजराना के ही रहने वाले तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था । मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर फरार तीसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।

मामला खजराना थाना क्षेत्र का है । यह चार दिन पहले मुम्बई के रहने वाले साहिल पर क्षेत्र के ही रहने वाले शाहबुद्दीन अरशद ओर भय्यू ने चाकू से हमला कर दिया था । साहिल ने बीती रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । पुलिस की माने तो मृतक साहिल ने आरोपी शाहबुद्दीन की पोस्ट पर कोई कमेंट्स किया था जिसको लेकर विवाद की शुरुआत हुई थी मृतक मुम्बई से इंदौर आया था तब तीनो आरोपियों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया ।

Exit mobile version