लेनदेन का विवाद सुलझाने के बहाने बुलाया और पीट दिया, चार पर केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लेनदेन का विवाद सुलझाने के लिए बातचीत के बहाने बुलाकर एक युवती और उसके साथी ने कार सवार दो युवकों को पीटा। उनके दो साथी बाहर खड़े होेकर मारपीट करते रहे। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लसूड़िया पुलिस ने दीपक पिता रामनिवास गुर्जर निवासी बिचौली मर्दाना की शिकायत पर आरोपी राजेश उर्फ बबली, यशिका, सरिता और हार्दिक उर्फ चीकू सभी निवासी सोमनाथ की जूनी चाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना न्यू लोहा मंडी की है।
फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने लेनदेन का विवाद सुलझाने के लिए बातचीत के बहाने हमें बुलाया। मेरी कार में मैं ड्राइविंग सीट पर, साथी ब्रज मोहन पुनासे पास की और नंदलाल रायखेरे पीछे की सीट पर बैठे थे। तभी पीछे राजेश व यशिका यादव आकर बैठ गए। फिर बातचीत के दौरान राजेश व यशिका हमें गालियां देने लगे। फिर उन्होंने मेरे व बृजमोहन के समाथ मारपीट कर दी। बाहर खड़े सरिता यादव व हार्दिक यादव भी गालियां देकर मारपीट करते रहे।

Exit mobile version