- पुलिस के अनुसार यह घटना इंदौर के स्नेहलतागंज इलाके में सेवंतीलाल पुत्र पुरुषोत्तम सोनी के साथ हुई।
इंदौर में बढ़ते अपराधों के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने स्टील व्यापारी सेवंतीलाल को लूटने का प्रयास किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को चाकू अड़ाकर बैग छीन लिया, लेकिन व्यापारी उनसे भिड़ गए। चाकू पकड़ लिया। इस दौरान शोर करने पर दूसरे लोग आ गए और बदमाश बैग छोड़कर भाग गए।
पुलिस के अनुसार घटना स्नेहलतागंज की है। सेवंतीलाल पुत्र पुरुषोत्तम सोनी की शिवाजी मार्केट में स्टील की दुकान है।
बताया जाता है कि शनिवार रात करीब 9 बजे सोनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। गली नंबर 3 में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी गर्दन पर चाकू अड़ाकर बैग छीनने की कोशिश की।
इसके बाद सोनी ने एक बदमाश का चाकू पकड़ लिया। उनका पीछा कर बैग भी छीन लिया। राहगीरों ने लुटेरों से उन्हें संघर्ष करता देखा तो उनका पीछा किया। इसके बाद पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपित फरार हो गए। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपितों के तस्वीर मिल गई है।
