इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों व्यापारी के घर में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस द्वारा खुलासा करते हुए दो आरोपियों के साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले सेठ को भी गिरफ्तार किया गया है पुलिस द्वारा पकडे आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ की नशे और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे…।
पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा द्वारा बताया गया कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के ईश कुंज कॉलोनी मैं रहने वाले फरियादी के घर में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए सोने चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए थे पूरे मामले में पुलिस ने डार पड़कर उमेश आर्य और सुभाष नमक दो युवकों को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने चोरी का माल सेठ लाल उर्फ अनिल नायेडे जो पियोपी का काम करने वाले कारोबारी को बेच दिया है इसके बाद पुलिस ने चोरी के प्रकरण में कारोबारी को भी आरोपी बनाया है फिलहाल पकड़े दोनों ही बदमाशों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है ताकि अन्य चोरियों का भी खुलासा किया जा सके….।
