लंबे समय से फरार आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे किया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो 307 जैसे गंभीर मामले में काफी सालों से पुलिस से फरार चल रहा था तो वही इस पूरे मामले को लेकर फरियादी ने भी इंदौर हाई कोर्ट में भी याचिका लगाई थी लेकिन वारंट तामील होने के बाद भी आरोपी को तुकोगंज पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी लेकिन जब पूरे मामले की जानकारी इंदौर क्राइम ब्रांच को लगी तो इंदौर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है तुकोगंज थाना क्षेत्र में तकरीबन 4 से 5 साल पहले आरोपी हेमंत यादव ने एक फरियादी पर हमला किया था जिसके चलते फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हेमंत यादव सहित उसके अन्य साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था वहीं प्रकरण दर्ज होने के बाद हेमंत यादव के साथी आरोपियों को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपी हेमंत यादव लगातार पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था वहीं इसको लेकर फरियादी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका लगाई थी लेकिन हाई कोर्ट के द्वारा वारंट जारी करने के बाद भी तुकोगंज पुलिस आरोपी हेमंत यादव को गिरफ्तार नहीं कर रही थी लेकिन इसी दौरान पूरे मामले की जानकारी जब इंदौर क्राइम ब्रांच को लगी तो इंदौर क्राइम ब्रांच ने आरोपी हेमंत यादव को जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश कर किया जहां से उसे जेल भेज दिया तो वही इस पूरे मामले में यह भी बात सामने आ रही है कि हेमंत यादव बीजेपी के भी कुछ वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में था जिसके चलते पुलिस उसे पर कार्रवाई नहीं कर रही थी लेकिन जिस तरह से आचार संहिता लागू हुई उसके तत्काल बाद पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया फिलहाल इस पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों का तो यहां तक भी कहना है कि आरोपी इतने सालों से फरार चल रहा था तो तुकोगंज पुलिस ने उसे पर कार्रवाई क्यों नहीं की वही तुकोगंज पुलिस के कुछ पुलिसकर्मियों को भी इस पूरे मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने चिन्हित किया है और उनके ऊपर आने वाले दिनों में जांच कर करवाई करने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version