इंदौर की एमजी रोड पुलिस ने फर्जी तरीके से जमानत दे रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

https://youtu.be/SfkhYgQWPww

इंदौर की एमजी रोड पुलिस ने फर्जी जमानतदार के मामले में एक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है बता दे आरोपी पिछले काफी दिनों से इंदौर की जिला कोर्ट में आरोपियों की फर्जी तरीके से जमानत दे रहा था और इस पूरे मामले में पिछले दिनों पुलिस को कोर्ट के माध्यम से सूचना मिली थी और उसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।

इंदौर के एमजी रोड पुलिस को जिला कोर्ट में मौजूद एडवोकेट ने पिछले दिनों इस बात की जानकारी दी थी कि एक व्यक्ति कोर्ट में आकर कुछ रुपए लेकर फर्जी तरीके से आरोपियों की जमानत दे रहा है इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को चिन्हित किया और उसे हिरासत में लिया और जब पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अभी तक इंदौर की जिला कोर्ट में चार आरोपियों की जमानत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करवा चुका है वहीं फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से उसने जिन लोगों की जमानत करवाई है उनसे कुछ रुपए भी आरोपी ने लिए है फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस पकड़े गए आरोपियो से लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है तो वही आने वाले दिनों में आरोपी की निशानदेही पर कुछ और आरोपियों को फर्जी जमानतदार के मामले में गिरफ्तार कर सकती है बता दे इंदौर क्राइम ब्रांच ने पहले भी इंदौर की जिला कोर्ट में फर्जी जमानतदारों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की है।

Exit mobile version