रोटरी क्लब इंदौर रॉयल द्वारा करीब 25 लाख की मशीन नर्सिंग होम को दान में दी गई संभागायुक्त ने किया उद्घाटन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने रॉबर्ट नर्सिंग होम में सोनोग्राफी मशीन एवं इको कार्डियोग्राम मशीन का उद्घाटन किया, रोटरी क्लब इंदौर रॉयल द्वारा करीब 25 लाख कीमत की यह मशीन नर्सिंग होम को दान में दी गई।

.इंदौर संभाग आयुक्त डॉ पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रॉबर्ट नर्सिंग होम को रोटरी क्लब इंदौर रॉयल द्वारा यह दो मशीन दान में दी गई है इससे अब आने वाले मरीजों को अस्पताल में काफी सुविधा मिलेगी। वही रॉबर्ट नर्सिंग होम के प्रमुख डॉ. विजय सेन यशलाहा ने बताया कि ये दोनों मशीनो की कुल लागत करीब 25 लाख रूपये है। इनके स्थापित होने से गरीब एवं जरूरतमंद को बहुत मदद मिलेगी। अस्पताल परिसर में एक सादा समारोह आयोजित किया गया जहां चिकित्सकों सहित रोटरी क्लब के लोगों ने सभी को संबोधित भी किया।

Exit mobile version