इंदौर के गांधीनगर थाने पर कल कमल किशोर जी नागर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आया था पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था पूरे मामले में पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दिए जिसमें साइबर पुलिस की भी मदद ली जा रही है
गौरतलब है कि गांधीनगर थाने पर सुनील चौहान नामक फरियादी द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई थी उन्होंने उस में उल्लेख किया था कि धर्मगुरु कमल किशोर जी नागर कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है जिस पर अश्लील फोटो वीडियो अपलोड किए गए हैं लालपुरा मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया था थाना प्रभारी के मुताबिक पूरे मामले में साइबर पुलिस की मदद ली जा रही है ताकि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके
