इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रुपए के लेनदेन को लेकर युवक के साथ बदमाशों ने मारपीट की और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया घायल अवस्था में युवक ने थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है वही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र के पागनीसपागा का है जंहा सचिन राठौर नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि क्षेत्र के ही रहने वाले उसके परिचित भगवान रजत विनोद राहुल और लोकु से रुपए के लेनदेन की बात को लेकर विवाद हो गया था विवाद इतना बढ़ा कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया इसके बाद फरियादी सचिन ने थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था पूरे मामले में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है
