श्रावण माह में विगत कई वर्षों सेश्री वैष्णव बैरागी ब्राह्मण समाज संघ द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष सुपर कॉरिडोर स्थित पवन टेकरी से बाबा महाकाल तक के लिए कावड़ यात्रा निकाली गई
गुरुवार को जगतगुरु रामानंदाचार्य जी का पूजन कर यह कावड़ यात्रा शुरू हुई यात्रा दुपहिया ओर चार पहिया वाहन से पवन टेकरी सुपर कॉरिडोर से बाबा श्री गार्डन, 60 फ़ीट रोड़, अम्बिकापुरी, मरीमाता चौराहा होते हुए उज्जैन के लिए रवाना हुई कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तो का जमावड़ा देखने को मिला यात्रा को लेकर जगह जगह लोगो ने मंच लगाकर भव्य स्वागत किया इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया रास्ते में भक्तजन जय भोलेनाथ के जयकारे और बोल बम का जय घोष लगाते हुए चल रहे थे। कावड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। सैकड़ों कावड़ियों ने बोल बम के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। सभी कावड़िये महाकाल दरबार में पहुंच कर जलाभिषेक करेंगे कावड़ यात्रा में हिस्सा लेने के लिए भक्तजन प्रदेश ही नही बल्कि अन्य प्रदेशों से भी इंदौर पहुँचे थे
