इंदौर के समीप शिप्रा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक नाबालिग ने उस घटना को अंजाम दिया है जिसने रिश्तो को तार-तार किया है। वही इस कलयुग में बाप बेटे के रिश्ते को कलंकित भी कर दिया। पिता अपने बेटे को नशा करने के लिए मना करता था। और बेटे को उसके आवारा दोस्तों के साथ रहने से मना करता था। लेकिन बेटे को यह बात ना गवार गुजरी और उसने अपने पिता के सीने में चाकू मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया पुलिस द्वारा बेटे को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
दरअसल मामला शिप्रा थाना क्षेत्र का है। जहां क्षेत्र में रहने वाले एक नाबालिक द्वारा अपने पिता की हत्या कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी सुनील मेहता ने बताया कि गोविंदपुरा इलाके में रहने वाले मृतक लक्ष्मण मेवाती के नाबालिक बेटे ने उसे देर रात चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी है, लक्ष्मण के पांच बेटे हैं और लक्ष्मण भी इलाके में मजदूरी का काम ही करता था लेकिन उसके नाबालिक बेटे को कई बार उसने नशा करने और उसके आवारा दोस्तों के साथ रहने और उनके साथ घूमने फिरने से मना किया था। बुधवार को जब बालअपचारी घर पहुंचा तो लक्ष्मण ने उसे डाटा और उसे घर पर समय पर आने की बात कही जहां दोनों के बीच कहा सुनी हो गई और बालअपचारी बेटे ने अपने ही पिता के सीने में चाकुओं से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा है।
