इंदौर। मां अहिल्या की पावन नगरी कहे जाने वाला शहर इंदौर अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है, लेकिन क्लब संचालक अपनी अय्याशी और जेबें गरम करने के चक्कर में शहर की फिजा धूमिल कर रहे है। यहां तक की आला अधिकारियों और राजनेताओं की बात को भी इन्होंने ताक पर रख दिया है। संचालक दुबई व मुम्बई की तर्ज पर डांस बार चला रहे हे क्लब संचालक लेडीज नाईट के नाम पर विदेश से डांसर बुलवा कर क्लब में बेली डांस करवा रहे है।
पुलिस प्रशासन ने पिछले दिनों से शहर में सख्ती कर दी है। रात को अधिकारी खुद सड़क पर निकल कर चेकिंग कर रहे है और देर रात तक खुले क्लब-पब पर भी निगरानी कर रहे है, लेकिन इसी बीच विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित मल्हार मॉल में टेन डाउनिंग स्ट्रीट ( TDS ) क्लब में बुधवार की रात संचालक ने बेली बज्ज लेडीज नाइट नाम से इवेंट करवाया जिसमें करीना अनिराक नाम की डांसर ने लोगों को लुभाने के लिए बेली डांस किया। इस इवेंट का प्रमोशन संचालक ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डाला था, जिसमें साफ दिख रहा है की बुधवार की रात क्लब में बेली डांस का आयोजन होगा। क्लब के सोशल मीडिया अकाउंट पर खुलेआम संचालक लाइव आया था जिसमें साफ दिख रहा था की बेली डांस हो रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन और आबकारी इससे नदारद रहा। पुलिस के खुफिया तंत्रों को भी इसकी जानकारी नहीं लग पाई और यह इवेंट हो गया। यह क्लब देर रात 3 बजे तक संचालित होता है रात 12 बजे के बाद ना पुलिस प्रशासन और ना ही कोई आबकारी विभाग टीम इस पब पर कार्यवाही करने नही आती है
