हीरा नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक भाई ने हीं अपनी मुंह बोली बहन के साथ दुष्कर्म कर रिश्तो को शर्मसार किया है, 14 वर्षीय नाबालिग को घर में बुलाकर आरोपी ने उसे हवस का शिकार बनाया. नाबालिग ने उसके बारे में जब परिवार वालों को बताएं तो परिवार द्वारा थाने पर जाकर आरोपी की शिकायत दर्ज कराई वहीं पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है…
एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिक द्वारा अपने परिवार वालों को बताया गया कि उसका 23 वर्षीय मुंह बोला भाई द्वारा कुछ दिनों पहले उसे घर पर खाना बनाने के लिए बुलाया गया जब नाबालिक खाना बनाने अपने भाई के घर गई तो। आरोपी ने उसे घर में अकेला देखकर अपने हवस का शिकार बना लिया, नाबालिक जिसके बाद अपने घर पहुंची और परिवार के साथ थाने पर जाकर शिकायत दर्ज कराई थी जहां नाबालिक की शिकायत के बाद 23 वर्षीय आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है..
