राह चलती महिला से चेन लूटकर भागे बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लूट की एक और वारदात तुकोगंज थाना इलाके में दर्ज की गई है। तुकोगंज थाने में हीनल भाटिया पिता विनोद कुमार भाटिया (43) निवासी साउथ तुकोगंज ने बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। घटना शुक्रवार सुबह 6:40 बजे की है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घर के पास मॉर्निग वॉक कर करही थी। तभी बाइक पर सवार दो लड़के आए और झपट्‌टा मारकर मेरे गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए। मैं चिल्लाई, लेकिन वे तेजी से ओझल हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version