इंदौर के कलेक्टर जनसुनवाई में पहुचे कोंग्रेस पार्षद रफीक खान अपने वार्ड में एक भी राशन दुकान नही होने की बात कही कलेक्टर भी हैरान रह गए 50 हजार की आबादी वाले वार्ड में एक राशन दुकान नही कलेक्टर ने तुरंत खाद्य विभाग के अधिकारियो को तलब किया और राशन दुकान आवंटित करने के आदेश दिएइंदौर के घणी आबादी वाले चन्दन नगर वैसे तो कई जनसमस्याओं से जूझ रहा है लेकिन एक ये समस्या बड़ी है के इंदौर जैसे शहर में 50 हजार की आबादी वाले एरिया में वार्ड 2 चन्दन नगर के रहवासियो को राशन लेने 2 किलोमीटर दूर दूसरे वार्ड में राशन लेने जाना पड़ता है इसकी शिकायत लेकर क्षेत्रीय पार्षद रफीक खान आज कलेक्टर जनसुनवाई में पहुचे ओर कलेक्टर इलया राजा टी को समस्या से अवगत कराया कलेक्टर ने तुरंत खाद्य अधिकारियो को नई दुकान खोलने के आदेश दिए पार्षद चुनाव में रफीक खान ने अपने वार्ड की जनता से इस मुद्दे पर भी वोट मांगे थे अब जब जीत गए तो वादा पूरा करने कलेक्टर से मिले और जनता की समस्या कलेक्टर को बताई जिसका जल्द निराकरण होने जा रहा है
