इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को एमवाय अस्पताल से सूचना मिली थी कि चेतन विश्वकर्मा को 108 की मदद से एम वाय अस्पताल में संदिग्ध हालत में लेकर पहुंची थी जहां चेतन विश्वकर्मा की आज उपचार के दौरान मौत हो गई है वहीं परिजनों ने बताया कि चेतन विश्वकर्मा जोकि कारपेंटर का काम करता था परिजनों को अज्ञात व्यक्ति ने फोन लगाया कि आपके भैया का एक्सीडेंट हो गया आपके भाई को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां युवक की आज उपचार के दौरान मौत हो गई है पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच में जुटी है
