रावजी बाजार थानां क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी रुपए लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है जहां घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी रुपए देकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के राधा गोविंद बगीचे का है यहां की रहने वाली महिला फरियादी राजकुमारी वर्मा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह अपने परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने बाहर गई थी वापस घर लौटी तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और नगदी रुपए नहीं थे जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी करके फरार हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वही डीसीपी आर के सिंह के मुताबिक आरोपियों को चिन्हित कर लिया है जल्द उनकी गिरफ्तारी की कार्यवाही की जाएगी

Exit mobile version