दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने ली पुलिस की शरण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार दहेज प्रताड़ना के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां शादी के बाद से ही पति लगातार अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था और रुपए लाने की मांग कर रहा था स्टेप प्रताड़ित होकर महिला ने पुलिस की शरण ली है

मामला इंदौर के चन्दन नगर थाना क्षेत्र का है यहां के धार रोड पर रहने वाली अर्चना नामक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति नीरज लगातार उसे शादी के बाद से ही प्रताड़ित कर रहा है वही दहेज में 8 लाखों रुपए की मांग कर रहा है नहीं देने पर अर्चना को प्रताड़ित करता है अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली है और अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version