राजेंद्र नगर पुलिस ने मोबाइल लूट करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

राजेंद्र नगर पुलिस ने राहगीरों के साथ मोबाइल लूट करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों से लूटे गए मोबाइल भी बरामद किए हैं आरोपी नशे के आदी हैं जिसके चलते वह लूट की घटना को अंजाम देते थे पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी गंभीर मामले दर्ज हैं

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि 2 दिन पूर्व मोबाइल लूट की वारदात क्षेत्र में सामने आई थी जिसमें पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे उसी के आधार पर सिलिकॉन सिटी जाने वाले रास्ते पर दो व्यक्तियों को बिना नंबर की एक स्कूटी के साथ पकड़ा जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से एक महंगा मोबाइल भी मिला जब उनसे मोबाइल के संबंध में पूछताछ की गई तो वह संतोषपर्द जवाब नहीं दे पाए नाम पता पूछने पर बदमाशों ने अपना नाम नाना उर्फ नरेंद्र पिता महेश मालवीय निवासी अहिर खेड़ी और सुरेश उर्फ गब्बर पिता मदन राठौड़ निवासी विदुर नगर होना बताया पूछताछ करने पर उन्होंने मोबाइल लूट का होना बताया वही यह भी बताया कि यह मोबाइल क्षेत्र में बेचने के लिए खड़े थे पकड़े गए दोनों बदमाशों की निशान देही पर तीन मोबाइल लूट के बरामद किए गए हैं वहीं आरोपियों ने क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है आरोपियों ने रेती मंडी चौराहा से और गमले वाली पुलिया से लूट की घटना को अंजाम दिया था पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं

Exit mobile version