मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को थांदला में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को थांदला में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। चुनाव प्रचार के चलते सीएम शिवराज की व्यस्तताएं काफी अधिक है, अलग-अलग जिलों व विधानसभा में प्रचार करने पहुंच रहे हैं। झाबुआ के थांदला विधानसभा में जब पहुंचे तो उनके पास समय की कमी थी, क्योंकि उन्हें जल्दी शाजापुर के लिए निकलना था।
देवीगढ़ में सभा को संबोधित करने के बाद सीएम को ग्रामीण के घर भोजन करना था।
यहां अजीब वाक्या देखने को मिला, शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण के घर भोजन करने की बजाय मक्का की रोटी और सब्जी हाथों में अपने साथ लेकर ही गाड़ी में बैठ गए।
समय की कमी के चलते थांदला शहर में होने वाला उनका रोड जो भी निरस्त करना पड़ा। लेकिन उन्होंने वादा किया कि जल्द वापस आकर रोड शो करेंगे। सीएम ने कहा कि 10 तारीख को ढंके की चोट पर लाड़ली बहनाओ़ं के खाते में रूपए आएंगे!
इसके पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान का हेलीपैड पर भाजपा के कार्यकर्ता और नेताओं ने स्वागत किया।
हालांकि थांदला विधानसभा में बीजेपी की मुश्किलें बरकरार है क्योंकि भाजपा प्रत्याशी के विरोध में कई लोग नाराज चल रहे हैं और बीजेपी के असंतुष्ट अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव में ताल ठोंकने जा रहे हैं।

Exit mobile version